माहेश्वरी समाज को मिली बड़ी सौगात: राव उदयप्रताप सिंह ने किया मांगलिक सभागार का लोकार्पण किया
- bySatendra Mishra
- 28 Dec 2025, 07:49 AM
- 5 Mins
माहेश्वरी समाज को मिली बड़ी सौगात: राव उदयप्रताप सिंह ने किया मांगलिक सभागार का लोकार्पण,
गाडरवारा में स्थानीय माहेश्वरी समाज के भवन परिसर में नवनिर्मित मांगलिक सभागार का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के करकमलों से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिवाकांत मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री मिश्रा एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया।
महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत अतिथियों का पुष्पहार एवं राजस्थानी मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे।
अपने उद्बोधन में मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने माहेश्वरी समाज की संस्कारशीलता, उद्यमशीलता एवं अनुशासित जीवनशैली की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मितव्ययिता और पारदर्शिता की विशेष प्रशंसा की तथा कहा कि इस प्रकार का सुनियोजित कार्य अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उल्लेखनीय है कि इस सभागार के निर्माण हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी।
विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि माहेश्वरी समाज का सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में योगदान सदैव अतुलनीय रहा है। वहीं श्री मिश्रा ने आश्वस्त किया कि माहेश्वरी भवन एवं क्षेत्रीय विकास कार्यों में पालिका परिषद एवं मंत्री जी का सहयोग निरंतर बना रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में महेश मालपानी ने आभार व्यक्त करते हुए भवन परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु सहयोग राशि की मांग रखी। कार्यक्रम का सफल संचालन राम मोलासरिया ने किया।
इस अवसर पर समाज के सजातीय बंधु, महिला मंडल एवं युवक मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उत्साह और उमंग के साथ उपस्थित रहे
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
