मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- bySatendra Mishra
- 14 Mar 2026, 11:56 AM
- 2 Mins
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां बदमाशों द्वारा चलाई गोली इमरजेंसी गेट पर लगी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश के चलते ये गोलीकांड किया गया है। ये भी जानकारी सामने आई है कि, पहले बदमाशों ने शहर के एक पुराने बदमाश लल्लू रईस के घर में घुसकर 8 से 9 राउंड फायर किए हैं। इस फायरिंग में लल्लू रईस का बेटा इमरान घायल हुआ है। इमरान के पैर में गोली लगी है। इसी के चलते परिजन इमरान को लेकर हमीदिया पहुंचे थे, लेकिन यहां भी पीछे से पहुंचे और फायरिंग कर दी।
पुराने विवाद में चली गोलियां
राजधानी में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बदमाश अब बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच बदमाशों द्वारा भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में ही गोली चला दी।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
