Follow Us:

मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन

1000198335

मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन

1100 दंपती देंगे आहुतियां, 2700 नाम जाप से होगी नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना; दशरथ सिंह के परिवार ने नेपाली बाबा को भेंट की चंदन की प्रतिमा सहित पूजन सामग्री

गाडरवारा। विश्व कल्याण एवं धर्म जागरण के उद्देश्य से मां नर्मदा के पावन दक्षिण तट स्थित श्री राजराजेश्वरी आश्रम, बरारी घाट (बिछुआ नरवारा) में 11 से 24 नवंबर 2026 तक श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। परम तपस्वी संत श्री 1008 आत्मानंद दास महात्यागी (नेपाली बाबा) के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ में 1100 दंपती वाल्मीकि रामायण के राम मंत्र से आहुतियां अर्पित करेंगे, जबकि 2700 नाम जाप के साथ नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी।

धार्मिक सेवा में जुटा परिवार, चंदन की प्रतिमा भेंट: महायज्ञ के प्रति श्रद्धा और समर्पण प्रकट करते हुए पिपरिया निवासी दशरथ सिंह एवं उनके परिवार ने नेपाली बाबा को हवन में घृत आहुति के लिए स्रुवा सहित 108 नग धार्मिक सामग्री, तख्त, दंड, मुगदर, शाल, श्रीफल और पुष्पमालाएं भेंट कीं। परिवार ने अपने हाथों से चंदन की लकड़ी से भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी की प्रतिमा भी तैयार कर समर्पित की। परिवार की यह पहल धार्मिक आस्था और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण है।

14 नवंबर से हवन, 24 को पूर्णाहुति: आयोजन की समय-सारणी के अनुसार 12 नवंबर को दिव्य कलश यात्रा, 13 नवंबर को पंचांग पूजन तथा 14 नवंबर को अग्नि मंथन के साथ हवन प्रारंभ होगा। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्णाहुति, भंडारा एवं विदाई कार्यक्रम संपन्न होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महायज्ञ में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।