Follow Us:

नरसिंहपुर विकास योजना-2045: 28 आपत्तियों और 1 सुझाव पर समिति ने की सुनवाई, मंत्री प्रहलाद पटेल रहे मौजूद ​नरसिंहपुर

1000214509

नरसिंहपुर विकास योजना-2045: 28 आपत्तियों और 1 सुझाव पर समिति ने की सुनवाई, मंत्री प्रहलाद पटेल रहे मौजूद

​नरसिंहपुर। नरसिंहपुर शहर के व्यवस्थित विकास के लिए तैयार की जा रही 'नरसिंहपुर विकास योजना-2045 (प्रारूप)' के जन-प्रकाशन के बाद प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के निराकरण की दिशा में एक अहम बैठक आयोजित की गई। मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 17-क (1) के तहत गठित समिति की यह सुनवाई बैठक सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई।

​बैठक में मध्य प्रदेश शासन के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक न्याय तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह सहित समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​28 आपत्तियों और एक सुझाव पर गहन मंथन

​बैठक के दौरान नरसिंहपुर विकास योजना-2045 के प्रारूप पर प्राप्त कुल 28 आपत्तियों और एक सुझाव पर समिति द्वारा विस्तार से सुनवाई की गई। समिति ने प्रत्येक आपत्ति और सुझाव पर तकनीकी तथा व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श किया और संबंधित पक्षों के अभिमत सुने। सभी आपत्तियों और सुझावों पर नियमानुसार विचार करने के बाद समिति द्वारा अंतिम निर्णय के लिए शासन को प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रेषित किया जाएगा।

​प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

​इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, श्री रामसनेही पाठक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति, पूर्व विधायक श्री सुनील जायसवाल, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके अलावा कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण सरपंच भी उपस्थित रहे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।