Follow Us:

गाडरवारा कृषि उपज मंडी में गन्ने के उचित दाम को लेकर किसान सम्मेलन संपन्न, ₹600 प्रति क्विंटल की उठी बुलंद मांग!

1000205852

गाडरवारा कृषि उपज मंडी में गन्ने के उचित दाम को लेकर  किसान सम्मेलन संपन्न, ₹600 प्रति क्विंटल की उठी बुलंद मांग!

​संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में कल गाडरवारा की नई कृषि उपज मंडी में  विशाल किसान सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस विशाल जनसैलाब में बड़ी संख्या में गन्ना किसानों, मजदूरों और क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से शक्कर के दामों में हुई बढ़ोतरी के अनुपात में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल तय करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई।

​किसानों ने एकजुट होकर मिल प्रबंधकों और प्रशासन से गन्ना सीजन की शुरुआत से पहले विस्तृत संवाद आयोजित करने और किसानों को उनका वाजिब हक देने की अपील की। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसान, मिल प्रबंधन, मजदूर और परिवहनकर्ता एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए सभी के हितों का ध्यान रखते हुए सम्मानजनक निर्णय लिया जाना बेहद आवश्यक है


 

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।