जबलपुर मैहर में चैत्र नवरात्र मेला पर 15 एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी लंबी दूरी की इन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को रेलवे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है

7d5a810c-87c3-4c96-b214-e122d059def8-1_all_19668

जबलपुर। मैहर में चैत्र नवरात्र मेला पर 15 एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी। लंबी दूरी की इन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को रेलवे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में 19 मार्च से एक अप्रैल के मध्य पांच मिनट के लिए मैहर स्टेशन में रुकेंगी। नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्रृद्धालु देवी दर्शन एवं पूजन करने आते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के अस्थायी ठहराव से मैहर तक इनका आवागमन सुलभ होगा। वहीं, पश्चिम मध्य रेल ने कटनी -सतना के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच 14 ट्रिप चलेगी। कटनी और सतना, दोनों जंक्शन स्टेशन है। इनके बीच में मैहर स्थित है। दोनों जंक्शन पर उतरने वाली यात्री स्पेशल ट्रेन से मां शारदा देवी के दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे।

पश्चिम मध्य रेल की मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 मार्च से एक अप्रैल के मध्य प्रतिदिन होगा। यह अनारक्षित ट्रेन होगी, जिसमें जनरल टिकिट पर श्रृद्धालु यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन क्रमांक 09015 कटनी से सुबह 5.25 बजे प्रस्थान कर सुबह 6.55 बजे मैहर और सुबह 8.50 बजे सतना स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 09016 सतना से शाम को 7.25 बजे प्रस्थान कर रात को आठ बजे मैहर और रात को 11.50 बजे कटनी जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन का पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।