कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया

1000592128

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली जिले की दो प्रतिभाशाली बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर दोनों बेटियों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल और श्री रामसनेही पाठक मौजूद थे।

       जिले के ग्राम करकबेल की सुश्री दीक्षा पाटकर ने भी यूपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 88 वीं रैंक हासिल की है। आप श्री हेमराज पाटकर एवं श्रीमती अर्चना पाटकर की पुत्री हैं। इसी प्रकार नरसिंहपुर के नरसिंह वार्ड की सुश्री प्राची जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 714 वीं रैंक प्राप्त की है। आप श्री प्रमोद जैन एवं श्रीमती बबीता जैन की पुत्री हैं।

    कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने इन दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।