ईमान की डोर बिखरी, अवंतिका ज्वेलर्स के लालच ने तोड़ा अपने ग्राहक का विश्वास!"* *अवंतिका ज्वेलर्स पर नयन जैन ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप!
- bySatendra Mishra
- 12 Mar 2026, 04:17 PM
- 3 Mins
ईमान की डोर बिखरी, अवंतिका ज्वेलर्स के लालच ने तोड़ा अपने ग्राहक का विश्वास!
अवंतिका ज्वेलर्स पर नयन जैन ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप!
सोना-चाँदी के दामों की उछाल ने नरसिंहपुर के एक सराफा व्यवसायी का ईमान डगमगा दिया, जैसा कि देखने में आ रहा है विगत कुछ माहों से लगातार सोना चाँदी के दाम आसमान छू रहे हैं और इसी के चलते आज नरसिंहपुर के मयंक जैन के साथ एक सराफा व्यवसायी के द्वारा बड़ी धोखाधड़ी की घटना की गई है।
मयंक जैन का आरोप है कि सराफा व्यवसायी उनके द्वारा रखा गया गिरवी जेवर वापिस नहीं कर रहा है। सात माह पूर्व मयंक जैन के द्वारा अपनी पाँच से छह लाख कीमत का जेवर नरसिंहपुर के अवंतिका ज्वेलर्स के पास गिरवी रखा गया था, लेकिन सराफा व्यवसायी का ईमान बढ़ते दामों के चलते डगमगा गया और आज जब मयंक जैन अपना जेवर लेने गए तो सराफा व्यवसायी के द्वारा पहले चालीस हजार ब्याज लगाकर बताया गया कि आपका चालीस हजार ब्याज हो गया है। मयंक जैन ने कहा ठीक है, फिर मयंक जैन के द्वारा ब्याज की राशि समेत दो लाख साठ हजार रुपए लेकर जब अवंतिका ज्वेलर्स के पास गए तो उनके द्वारा पहले पैसे गिने गए और फिर बाद में कह दिया गया कि आपका सोना हमने गला दिया है, समय बहुत हो गया था इसलिए हमने सोना आपका गला दिया, अब सोना आपको वापस नहीं मिल पाएगा। मयंक जैन ने इस मामले में नरसिंहपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
