ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है

1000591708

सूत्रों के हवाले से खबर है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघाची से बातचीत की, जिसके बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। बातचीत का उद्देश्य इस अहम समुद्री मार्ग को खुला रखना था, ताकि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो। फिलहाल अमेरिका, यूरोप और इज़रायल से जुड़े जहाजों को इस मार्ग पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो से भी चर्चा की।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।