सागर में केसली के खेमरिया में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पेड़ पर मिले महिला व खेत के कुएं में मिले चार बेटियों के शवों का पीएम सागर जिला अस्पताल में हुआ

7d5a810c-87c3-4c96-b214-e122d059def8-1_all_19668

 सागर में केसली के खेमरिया गांव में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पेड़ पर मिले महिला व खेत के कुएं में मिले चार बेटियों के शवों का पीएम सागर जिला अस्पताल में हुआ। चार-चार बेटियां होने व पति के 11 महीने से घर न लौटने से वह तनाव रहती थी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सविता के घर के सामने सड़क के उस पार विश्वकर्मा समाज के यहां शादी समारोह की पंगत थी, जिसमें सविता अपनी बच्चियों अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और मनीषा (5 माह) के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां पर भी वह हमेशा की तरह सब से मिलीजुली, जिसमें किसी को भी यह अंदाजा नहीं हुआ कि यहां से जाकर रात में वह इतना बड़ा कदम उठाएगी। सविता के पति तीन-चार भाई हैं, जिनके अलग-अलग खेत हैं। सभी अलग-अलग रहते थे। सविता ससुर के साथ खेत पर बने मकान में रहती थी।

गांव वालों ने बताया कि पिछले बैशाख में घर में भूसा रखवा कर चंद्रभान गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इस दौरान उसके ताऊ के लड़के की मौत हो गई, लेकिन वह नहीं आया। बस चालकों से पूछताछ में चंद्रभान के दूसरे शहर में देखे जाने की जानकारी मिली, लेकिन उसका फोन नंबर नहीं था, तो संपर्क भी नहीं हो पाया।

रात को बहन मीना के साथ दो बच्चियां दूसरे कमरे में सो रही थी। दो से ढाई के बीच में सविता मीना के रात करी कमरे में आई और दोनों बच्चियों को मीना के पास से यह कहते हुए उठाकर ले गई कि अपने साथ सुलाएगी। नींद में मीना भी ज्यादा सोच विचार नहीं पाई। बच्चियों को अपने साथ घर से बाहर लेकर सविता ने घर का दरवाजा बाहर से लगा दिया।

सुबह ससुर और मीना उठे तो घर का दरवाजा बाहर से लगा हुआ पाया। अंदर से आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद काफी देर तक सविता का कोई पता नहीं चला, तो परिवार सहित सभी लोग आसपास उसकी तलाश करने लगे। गांव का ही एक व्यक्ति कुएं के पास गया, जहां उसे एक बच्ची का शव पानी में तैरता मिला। इसके कुछ दूर पर बेर के पेड़ पर सविता फंदे पर लटकी मिली।

कुएं में सबसे बड़ी बच्ची का शव मिलने के बाद तीन अन्य बच्चियों की तलाश शुरू की गई। गांव वालों को तीन अन्य बच्चियों के कुएं में होने का संदेह हुआ, जिसके बाद कुएं में शवों की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुएं के 20 फीट गहरे पानी में ग्रामीणों ने तीनों शवों को बरामद कर लिया।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।