कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि गौशालाओं के संचालन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करें गौसेवा का अनूठा संकल्प- नरवाई न जलाने और भूसा दान की शपथ के साथ संपन्न हुआ गौ-ग्रास महाअभियान
- bySatendra Mishra
- 13 Mar 2026, 03:09 PM
- 6 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि गौशालाओं के संचालन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करें
गौसेवा का अनूठा संकल्प- नरवाई न जलाने और भूसा दान की शपथ के साथ संपन्न हुआ गौ-ग्रास महाअभियान
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जन-भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे गौवंशों की रक्षा व सुरक्षा हो सके। गौवंशों को खुला व सड़कों में न छोड़ें। उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती सिंह ने ग्राम बहोरीपार स्थित माँ त्रिनेत्री गौशाला में आयोजित "गौ ग्रास संग्रहण महाअभियान" के दौरान व्यक्त किए। कलेक्टर ने जिले में "मॉडल गौशालाओं" के निर्माण और सड़कों पर बैठे गौवंश को सुरक्षित आश्रय देने के लिए सीएसआर फंड से वाहनों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ-पूजन और स्ट्रा-रीपर मशीनों के पूजन से किया गया।
पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने गौ सेवा और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए कहा कि वर्तमान दशा को देखते हुए अब जरूरत है कि युवाओं को आगे आकर गौ सेवा और प्राकृतिक कृषि को अपनाना चाहिए।
सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने त्रिनेत्री सेवा समिति के कार्यों को "भागीरथी प्रयास" बताया। उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग को जिले की गौशालाओं की मैपिंग करने के लिए कहा। जिन गौशालाओं के पास संसाधन नहीं हैं, वहां प्रशासन किराए पर स्ट्रा-रीपर मशीनें उपलब्ध कराएगा, ताकि एक माह के भीतर पर्याप्त भूसा संग्रहण किया जा सके।
कार्यक्रम में किसान श्री सरदार सिंह पटेल, श्री राम पटेल, श्री संतोष पटेल, श्री हाकम पटेल, श्री अनुरेश पटेल और श्री विष्णु पटेल ने कलेक्टर के समक्ष संकल्प लिया कि अब नरवाई (परावट) नहीं जलाएंगे और इसे गौशाला को दान करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
त्रिनेत्री सेवा समिति के सचिव श्री नवनीत उमरे ने बताया कि उनकी टीम 100 गौवंशों से शुरू होकर आज 6 गौशालाओं के माध्यम से एक हजार निराश्रित गौवंश की सेवा कर रही है। कलेक्टर के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. विजय लहंगे और डॉ. दीपक कुम्हार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित किसानों को नरवाई नहीं जलाने और भूसा दान देने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्री सुनील कोठारी, डॉ. अनंत दुबे, श्री राम पटेल, श्री खुमान सिंह पटेल, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. सुनील बृजपुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस मुड़िया एवं दीपक अग्रवाल और आभार समिति के अध्यक्ष अजय दादा पटेल ने किया।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
