जिला परिवहन अधिकारी व टीम द्वारा ओवरलोड सवारी वाले वाहनों के विरूद्ध की गई कार्रवाई बरमान मेला अंतर्गत स्थित चैक प्वाइंट में 30 वाहनों की हुई जांच कमी पाए जाने पर 5 वाहनों पर लगाया गया 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना
- bySatendra Mishra
- 14 Jan 2026, 08:00 PM
- 3 Mins
जिला परिवहन अधिकारी व टीम द्वारा ओवरलोड सवारी वाले वाहनों के विरूद्ध की गई कार्रवाई
बरमान मेला अंतर्गत स्थित चैक प्वाइंट में 30 वाहनों की हुई जांच
कमी पाए जाने पर 5 वाहनों पर लगाया गया 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार बरमान मेला अंतर्गत स्थित चैक प्वाइंट पर जिला परिवहन अधिकारी व टीम द्वारा बुधवार को ओवरलोड सवारी वाहनों को चैक कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 30 ओवरलोड बसों एवं मालवाहकों को ओवरलोड सवारी वाले वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कमी पाए जाने पर 5 वाहनों पर 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों को मेला अवधि के दौरान ओवरलोर्डिंग करके वाहन न चलाएं और नियमानुसार ही वाहन चलाने की समझाइश दी।
उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के बरमान घाट में प्रसिद्ध बरमान मेले का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जाता। मेले के दौरान बरमान घाट में हजारों व लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी व टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
