फेसबुक लाइव में छलका दर्द, खैरी नाका में युवक ने लगाई फांसी - पत्नी व ससुराल पर गंभीर आरोप
- bySatendra Mishra
- 15 Jan 2026, 10:54 PM
- 4 Mins
फेसबुक लाइव में छलका दर्द, खैरी नाका में युवक ने लगाई फांसी - पत्नी व ससुराल पर गंभीर आरोप,
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के खैरी नाका गांव में 30 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कोतवाली थाना नरसिंहपुर क्षेत्र के प्रमोद मेहरा, पिता पतिराम मेहरा के रूप में हुई है मृतक युवक चावरा विद्यापीठ स्कूल में कार्यरत था आत्महत्या से पहले प्रमोद मेहरा ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।वीडियो में प्रमोद मेहरा ने बताया कि 8 तारीख को पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने पत्नी को वापस भेजने से इनकार कर दिया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। प्रमोद ने यह भी कहा कि उसकी दो बेटियां हैं, जिन्हें भी उसके पास नहीं भेजा जा रहा था।मृतक प्रमोद मेहरा ने अपने साले सोहन, ससुर, जेठ–सास और जीतू नामक व्यक्ति पर उसे उकसाने, प्रताड़ित करने और उसका घर तोड़ने जैसे आरोप लगाए उसने वीडियो में अपने हालात का जिक्र करते हुए न्याय की गुहार लगाई परिवार पिपसरा गांव में था। इसी दौरान छोटे बेटे ने फोन कर सूचना दी कि प्रमोद ने फांसी लगा ली है परिजन तत्काल खैरी नाका स्थित घर पहुंचे, जहां प्रमोद पलंग पर मृत पाया गया
पुलिस पहले से मौके पर मौजूद थी। शव को जिला अस्पताल नरसिंहपुर भेजा गया थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
