कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने गुरूवार को मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक बरमान मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पूर्ण मेले का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं व नागरिकों से चर्चा की
- bySatendra Mishra
- 15 Jan 2026, 06:24 PM
- 4 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने गुरूवार को मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक बरमान मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पूर्ण मेले का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं व नागरिकों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए बरमान के नर्मदा नदी घाट, दुकानों, अस्थाई पुलिस थाना सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मेले में दो पहिया वाहन लाने वाले वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने मेले की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी- कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले नागरिकों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। दुकानों के निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्र को अपने समक्ष चलवा कर देखा।
स्नान करते समय किसी भी तरह दुर्घटना न हो, इसे लेकर अधिकारियों ने घाटों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से नर्मदा नदी की गहराई में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग व सांकेतिक चिन्ह और अन्य सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी नागरिकों व श्रद्धालुओं से कहा कि वे स्नान करते समय अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान दें और नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया व अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
