कलेक्टर रजनी सिंह ने दिए उद्योग हितैषी निर्देश लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में निर्बाध बिजली और औद्योगिक फीडर पर जोर
- bySatendra Mishra
- 16 Jan 2026, 08:02 PM
- 4 Mins
कलेक्टर रजनी सिंह ने दिए उद्योग हितैषी निर्देश
लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में निर्बाध बिजली और औद्योगिक फीडर पर जोर
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमति सिंह ने जिले में लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उद्योगों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विद्युत विभाग को ग्राम खमरिया, करेली एवं बरमान क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा औद्योगिक फीडर की स्थापना के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में करेली तहसील के ग्राम कठौतिया में उपलब्ध अविकसित भूमि के आवंटन संबंधी प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई। साथ ही जिले के उद्योगपतियों और निवेशकों को निजी क्लस्टर विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025 के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं एवं प्रावधानों से अवगत कराया गया।
महाप्रबंधक उद्योग श्री पंकज सिंह पटेल ने जिले में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि बगासपुर में एमएसएमई औद्योगिक क्षेत्र, चांवरपाठा में एमपीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र तथा ग्राम कठौतिया में अविकसित भूमि आवंटन संबंधी कार्यवाही प्रगति पर है। इसके अलावा चिन्हित भूमि क्षेत्रों की स्थिति के बारे में भी अवगत कराया गया।
बैठक में प्राचार्य आईटीआई नरसिंहपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा जिले के उद्योगपति एवं निवेशक उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
