किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले के विकासखंडों में पहुंच रहा कृषि रथ गुरूवार को ग्राम जनौरा व सगौनीखुर्द पहुंचकर किसानों को दी कृषि संबंधी जानकारी
- bySatendra Mishra
- 16 Jan 2026, 02:19 PM
- 3 Mins
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले के विकासखंडों में पहुंच रहा कृषि रथ
गुरूवार को ग्राम जनौरा व सगौनीखुर्द पहुंचकर किसानों को दी कृषि संबंधी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप और राज्य शासन के निर्देशानुसार किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले के सभी 6 विकासखंडों में कृषि रथ चलाया जा रहा है। कृषि रथ के माध्यम से कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि विभागों के अधिकारी- कर्मचारी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी जिले के किसानों को दे रहे हैं।
इसी क्रम में गुरूवार 15 जनवरी को कृषि रथ जिले के करेली विकासखंड के ग्राम जनौर एवं विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम सगौनीखुर्द पहुंचा। यहां किसानों को कृषि और अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, वैज्ञानिक डॉ. एसआर शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी और कृषक मौजूद थे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेटा व आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी का निरीक्षण
- 23 January, 2026
- 3 Mins
गणतंत्र दिवस पर नरसिंहपुर में प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह फहराएंगे ध्वज
- 23 January, 2026
- 3 Mins
भोपाल - स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, आईवीएफ सेंटर और सोनोग्राफी केंद्र को किया सील
- 23 January, 2026
- 4 Mins
मां और 3 साल की बेटी के आत्महत्या मामले में, तीन आरोपी पति, ससुर और सास गिरफ्तार
- 22 January, 2026
- 4 Mins
मानवता की मिसाल बनी गाडरवारा पुलिस, भटककर पहुँचे 7 वर्षीय नाबालिग को सकुशल परिजनों से मिलाया
- 22 January, 2026
- 4 Mins
