मां और 3 साल की बेटी के आत्महत्या मामले में, तीन आरोपी पति, ससुर और सास गिरफ्तार
- bySatendra Mishra
- 22 Jan 2026, 08:26 PM
- 4 Mins
मां और 3 साल की बेटी के आत्महत्या मामले में, तीन आरोपी पति, ससुर और सास गिरफ्तार
करेली (नरसिंहपुर)
थाना करेली क्षेत्र के ग्राम कोदसा में विवाहित महिला व उसकी तीन वर्षीय बालिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को ग्राम कोदसा में एक विवाहित महिला एवं उसकी 3 वर्षीय पुत्री द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना थाना करेली पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित कर निष्पक्ष एवं गहन जांच के निर्देश दिए थे।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रकरण से संबंधित तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए तथा मृतिका के शव का डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि मामला दहेज प्रताड़ना एवं दहेज मृत्यु से जुड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल दहेज हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की।
गिरफ्तार आरोपी:
भूपेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम कोदसा (पति)
जुगराज पटेल, निवासी ग्राम कोदसा
ममता बाई पटेल, निवासी ग्राम कोदसा
वैधानिक कार्रवाई:
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85, 3(5) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु सभी आवश्यक साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
