मां बीजासेन दरबार (कोडिया) गाडरवारा में न्यू मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने दी गरबा की शानदार प्रस्तुति नवरात्रि के सप्तम दिवस पर भक्तिमय भजनों पर थिरके बच्चे, मंदिर समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
- bySatendra Mishra
- 17 Oct 2026, 05:31 PM
- 5 Mins
मां बीजासेन दरबार में न्यू मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने दी गरबा की शानदार प्रस्तुति
नवरात्रि के सप्तम दिवस पर भक्तिमय भजनों पर थिरके बच्चे, मंदिर समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
गाडरवारा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बीजासेन दरबार में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवरात्रि के सप्तम दिवस पर न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चिरहखुर्द-कौड़िया के लगभग 30 विद्यार्थियों ने गरबा एवं भक्तिमय नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मां बीजासेन के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भक्तिमय भजनों की धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नवरात्रि में निरंतर चल रहा कन्या भोज एवं भंडारा
मां बीजासेन दरबार में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय की छात्र छात्राओं को कन्या भोज कराया गया। इस अवसर पर कन्याओं का तिलक कर उनका अभिनंदन किया गया तथा सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता से जुड़े इस आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान सुनील राजपूत,सुषमा साहू , बसंती पालीवाल रामेश्वर धाक,पवन मिश्रा गोविंद विलझरिया भगवानदास धनक,लालसिंह धनक, शुभम राजपूत, मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय संचालक एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से किया गया। इसमें राखी यादव, सुहानी विश्वकर्मा, लीना जैन, राजुल मेहरा, सुनील ठाकुर एवं सतीश कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय परिवार ने बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से इस आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भक्ति भावना से परिचित होने का अवसर मिला।
मां बीजासेन दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम ने नवरात्रि के उल्लास को और बढ़ा दिया। बच्चों की प्रस्तुति और कन्या भोज के आयोजन ने श्रद्धा, संस्कार एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संदेश दिया।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
AURA FITNESS जिम का कथित वीडियो वायरल, निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- 16 October, 2026
- 4 Mins
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर!
- 15 October, 2026
- 6 Mins
