गाडरवारा थैरेरी घाट में विश्व कल्याणार्थ 'श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ 2026' का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न
- bySatendra Mishra
- 12 Oct 2026, 08:19 PM
- 3 Mins
गाडरवारा में विश्व कल्याणार्थ 'श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ 2026' का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न
गाडरवारा (नरसिंहपुर):
विश्व कल्याण के पावन उद्देश्य से आयोजित होने वाले 'श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ 2026' के लिए 12 नवंबर 2026 (सोमवार) को महायज्ञ का भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
यह आयोजन ब्रह्मलीन तपोनिधि संत श्री नारायण चैतन्य महाराज जी की तपोभूमि, माँ नर्मदा के पावन दक्षिण तट स्थित माँ राजराजेश्वरी आश्रम थरेरीघाट, तहसील गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) में श्री आत्मानंद दास महा त्यागी (नेपाली बाबा) के सान्निध्य में हो रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) और महिला आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनकी मौजूदगी में यह अनुष्ठान संपन्न हुआ।
महायज्ञ के मुख्य आकर्षण:
- इस महायज्ञ में 1100 दंपतियों द्वारा वाल्मीकि रामायण के राम मंत्र से आहुतियाँ दी जाएंगी।
- 2700 नाम जाप के साथ नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना होगी और नौ दिवसीय अखंड सीताराम नाम जाप का आयोजन किया जाएगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में मनाया गया 'काला दिवस'
- 08 October, 2026
- 3 Mins
