Follow Us:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 11 अक्टूबर का नरसिंहपुर दौरा; मंत्री उदय प्रताप सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

1000168556

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 11 अक्टूबर का नरसिंहपुर दौरा; मंत्री उदय प्रताप सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

​नरसिंहपुर:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों तेज हो गई हैं। इसे लेकर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का  निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  • ​अधिकारियों की मौजूदगी: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित जिले के तमाम प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
  • ​प्रशासनिक चौकस: मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुरक्षा, यातायात और जनसभा से जुड़ी तैयारियों को समय पर और बेहतर ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके।
img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।