नरसिगपुर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की स्मृति में बोहानी में होगा भव्य भूमि पूजन समारोह, विकास कार्यों को मिलेगी नई सौगात
- bySatendra Mishra
- 18 Nov 2026, 11:50 AM
- 4 Mins
शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की स्मृति में बोहानी में होगा भव्य भूमि पूजन समारोह, विकास कार्यों को मिलेगी नई सौगात
नरसिंहपुर। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा की पावन स्मृति को समर्पित ग्राम बोहानी में 19 नवंबर 2026 को श्रद्धांजलि एवं विकास कार्यों के भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा स्टेडियम का भूमि पूजन किया जाएगा, जिसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 320.71 लाख रुपये की स्वीकृत राशि निर्धारित है। वहीं, ग्राम बोहानी में शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा जी के नाम से पार्क निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन होगा, जिसकी स्वीकृत राशि 108.77 लाख रुपये है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में सांसद श्री चौधरी दर्शन सिंह, पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक, विधायक श्री महेंद्र नागोरी, पूर्व विधायक श्री भैरम पटेल एवं पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार श्री विजयदत्त श्रीधर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन एक ओर वीर शहीद आशीष शर्मा के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का अवसर होगा, वहीं दूसरी ओर उनके नाम पर होने वाले विकास कार्य क्षेत्र की आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देंगे।
📍 स्थान: ग्राम बोहानी, जिला नरसिंहपुर
📅 दिनांक: 19 नवंबर 2026
⏰ समय: दोपहर 12:30 बजे से
समस्त क्षेत्रवासियों से इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं विकास कार्यों के शुभारंभ के साक्षी बनने की अपील की गई है।
शहीद वीर जवान अमर रहें!
#शहीदआशीषशर्मा #बोहानी #नरसिंहपुर #प्रहलादसिंहपटेल #श्रद्धांजलि #भूमिपूजन #विकासकार्य #खबर24लाइवटीवी
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
