गाडरवारा बाबा श्याम झांझनखेड़ा नरेश का प्रथम वार्षिकोत्सव एवं जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न बाबा को लगाया गया 56 भोग, 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भंडारा प्रसादी; देर रात तक सजी भजन-कीर्तन की महफिल
- bySatendra Mishra
- 16 Nov 2026, 05:43 PM
- 5 Mins
बाबा श्याम झांझनखेड़ा नरेश का प्रथम वार्षिकोत्सव एवं जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न
बाबा को लगाया गया 56 भोग, 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भंडारा प्रसादी; देर रात तक सजी भजन-कीर्तन की महफिल
गाडरवारा। ग्राम झांझनखेड़ा स्थित बाबा श्याम नरेश के पावन दरबार में 15 नवंबर 2026, रविवार को बाबा श्याम का प्रथम वार्षिकोत्सव एवं जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 56 भोग, विशाल भंडारा प्रसादी एवं भव्य संध्याकालीन भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे बाबा श्याम को विधि-विधान से 56 भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे की व्यवस्था बिटिया आयरा गुर्जर एवं उनके परिवार द्वारा कराई गई।
इस अवसर पर ग्राम मोहपा, खेरुआ एवं भैंसा (अठायसा) सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं ने पैदल निशान यात्रा निकालकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर निशान अर्पित किए। भक्तिमय वातावरण में बाबा श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
वहीं संध्याकालीन 7 बजे से बाबा के दरबार में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के बरेली से सुप्रसिद्ध भजन गायिका दीदी निर्मल शर्मा, नरसिंहपुर-करेली से दीदी यशी चौरसिया, राजू केवट एवं मयूर श्रीवास्तव ने अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में संगीत सेवा श्री लखदातार म्यूजिकल ग्रुप, मक्सी (मध्यप्रदेश) द्वारा प्रदान की गई, वहीं गोविंदा जी साउंड, नरसिंहपुर का विशेष सहयोग रहा। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और मधुर संगीत ने संपूर्ण दरबार को भक्तिमय बना दिया।
समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, संगीत एवं साउंड सेवा प्रदाताओं, भंडारा व्यवस्था में सहयोगी बिटिया आयरा गुर्जर एवं उनके परिवार, पैदल निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाबा श्याम के प्रथम वार्षिकोत्सव एवं जन्मोत्सव का यह आयोजन श्रद्धा, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल बना।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
