नरसिंगपुर नल-जल योजना पर उठे गंभीर सवाल! ग्राम पंचायत लिलवानी में बिना पर्याप्त काम के योजना पूरी होने का दावा
- bySatendra Mishra
- 22 Nov 2026, 12:00 PM
- 4 Mins
नल-जल योजना पर उठे गंभीर सवाल! लिलवानी में बिना पर्याप्त काम के योजना पूरी होने का दावा? आखिर जांच और कार्रवाई कहां अटकी?
नरसिंहपुर। जिले की जनपद पंचायत चांवरपाठा अंतर्गत ग्राम पंचायत लिलवानी में नल-जल योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायतों के अनुसार, योजना के तहत नलों में टोटियां लगाने तक का काम अधूरा है, इसके बावजूद नल-जल योजना को पूर्ण कैसे घोषित कर दिया गया? आखिर धरातल पर काम कितना हुआ और कागजों में योजना कितनी पूरी दिखाई गई?
मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करीब छह से सात महीने पहले दर्ज कराई गई थी, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। सवाल यह है कि शिकायत पर जांच हुई भी है या नहीं? यदि जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट कहां है और यदि नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप क्यों हैं?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ग्रामीणों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल रहा, तो योजना को पूर्ण बताने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या संबंधित अधिकारियों ने मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया या फिर कागजी रिपोर्ट के आधार पर ही सब कुछ सही मान लिया गया?
अब इस पूरे मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाबदेही तय करने, निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने, भुगतान और कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र की जांच करने तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर हुई कार्रवाई सार्वजनिक करने की मांग उठ रही है।
जनता के पैसों से बनी योजना का लाभ जनता को मिलना चाहिए, न कि केवल सरकारी फाइलों में विकास दिखाई देना चाहिए।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच कराता है या लिलवानी की नल-जल योजना भी सवालों और शिकायतों के बीच फाइलों में ही उलझी रहेगी?
#नरसिंहपुर #लिलवानी #नलजलयोजना #जनपदपंचायतचांवरपाठा #सीएमहेल्पलाइन #भ्रष्टाचारकेआरोप #जवाबदेही #ग्रामीणविकास #खबर24लाइवटीवी
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
