Follow Us:

भोपाल, मध्यप्रदेश गन्ना मूल्य ₹600 और ₹100 बोनस की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, भोपाल में दूसरे दिन भी धरना जारी

1000262156

 भोपाल, मध्यप्रदेश
गन्ना मूल्य ₹600 और ₹100 बोनस की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, भोपाल में दूसरे दिन भी धरना जारी
गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य और ₹100 प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के नेतृत्व में भोपाल में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी है। संगठन के प्रतिनिधि प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद अब 25 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किसानों की महत्वपूर्ण वार्ता प्रस्तावित है। इस बैठक में गन्ना मूल्य निर्धारण और किसानों को बोनस देने की मांग पर चर्चा होने की संभावना है।
अब सभी की निगाहें कल होने वाली वार्ता पर टिकी हैं। देखना होगा कि सरकार किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है और गन्ना किसानों को उनकी मांगों के अनुरूप राहत मिल पाती है या नहीं।
#किसान_आंदोलन #गन्ना_किसान #गन्ना_मूल्य #किसान_एकता #भोपाल #मध्यप्रदेश #नरसिंहपुर #KisanEkta #MadhyaPradesh

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।