नरसिंहपुर/नर्मदापुरम ₹8. करोड़ की लागत से बना पुल, लेकिन दोनों ओर सड़क नदारद! तीन साल से अपनी उपयोगिता तलाश रहा दूधी नदी का पुल
- bySatendra Mishra
- 23 Nov 2026, 09:06 AM
- 4 Mins
₹8.86 करोड़ की लागत से बना पुल, लेकिन दोनों ओर सड़क नदारद! तीन साल से अपनी उपयोगिता तलाश रहा दूधी नदी का पुल
नरसिंहपुर/नर्मदापुरम। विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि आम जनता को उसका लाभ न मिले, तो निर्माण कार्यों की उपयोगिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही मामला नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिले की सीमा पर दूधी नदी में बने मुआर–उमरधा पुल का सच सामने आया है।
करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से पुल तो तैयार कर दिया गया, लेकिन पुल के दोनों ओर लगभग डेढ़-डेढ़ किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग (एप्रोच रोड) का निर्माण अब तक अधूरा बताया जा रहा है। परिणामस्वरूप करोड़ों की लागत से बना यह पुल आज भी पूरी तरह उपयोग में नहीं आ पा रहा है।
साईंखेड़ा क्षेत्र के मुआर और नर्मदापुरम जिले के उमरधा गांव को जोड़ने वाले इस पुल से आसपास के लगभग 40 से 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन संपर्क मार्ग नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बारिश के मौसम में कीचड़, जलभराव और खराब रास्तों के कारण आवागमन चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
अब उठ रहे हैं बड़े सवाल
जब पुल निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, तो दोनों ओर संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा क्यों नहीं कराया गया? क्या निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी केवल पुल बनाने तक सीमित थी? संबंधित विभाग और प्रशासन ने अब तक इस समस्या का समाधान क्यों नहीं किया?
ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधूरे संपर्क मार्गों का निर्माण शीघ्र पूरा कराएंगे, ताकि करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल का वास्तविक लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
भोपाल नरसिंहपुर के गन्ना किसानों ने रखी तीन प्रमुख मांगें, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौपा
- 23 November, 2026
- 4 Mins
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
