छात्राओं को दी विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं मौलिक अधिकारों की जानकारी नरसिंहपुर। शासकीय महिला पालीटेक्निक कॉलेज नरसिंहपुर में छात्र-छात्राओं के लिए विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
- bySatendra Mishra
- 07 Oct 2026, 09:51 PM
- 6 Mins
छात्राओं को दी विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं मौलिक अधिकारों की जानकारी
नरसिंहपुर। शासकीय महिला पालीटेक्निक कॉलेज नरसिंहपुर में छात्र-छात्राओं के लिए विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश शुक्ला के निर्देशन तथा सचिव श्री दिनेश मीणा एवं विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में पैरा लीगल वालंटियर आशुतोष स्वामी ने छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिन व्यक्तियों की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, उन्हें शासन की ओर से निःशुल्क सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि न्याय सभी के लिए समान है और इसका उद्देश्य नागरिकों को शीघ्र, सस्ता व सुलभ न्याय दिलाना है।
25 अक्टूबर को होगी नेशनल लोक अदालत
कार्यक्रम में आगामी 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी विस्तार से बताया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को न्यायालय की कार्यप्रणाली, मौलिक अधिकार व कर्तव्य, नालसा (एसिड हमला पीड़ितों हेतु विधिक सेवाएं) योजना 2016, पॉक्सो अधिनियम तथा बच्चों के मैत्रीपूर्ण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराया गया।
स्मार्टफोन के दुरुपयोग और साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह
मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए आशुतोष स्वामी ने कहा कि आजकल बच्चे ऑनलाइन गेम, रील बनाने और सोशल मीडिया में समय नष्ट कर रहे हैं। गलत साइटों के उपयोग से लोग साइबर जालसाजी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का सीमित प्रयोग कर पढ़ाई और खेलकूद पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा पक्का बिल लेने की सलाह दी गई और बिल न मिलने पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने का तरीका बताया गया। डिजिटल बैंकिंग में फर्जी वेबसाइटों से सतर्क रहने और निजी जानकारी या पासवर्ड साझा न करने की हिदायत दी गई।
हेल्पलाइन नंबर जारी व दहेज न लेने-देने की ली शपथ
शिविर में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिसमें विधिक सेवा हेतु 15100 तथा साइबर क्राइम की शिकायत के लिए 1930 शामिल हैं। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर तत्काल पुलिस थाने में अथवा ऑनलाइन एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा 'दहेज न लेने और न देने' की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एम. बघेल एवं पैरा लीगल वालंटियर आशुतोष स्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में मनाया गया 'काला दिवस'
- 08 October, 2026
- 3 Mins
लिलवानी में कच्चे रास्ते पर अतिक्रमण और कीचड़ से किसान परेशान, एसडीएम से सीमांकन व सुधार की मांग
- 06 October, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर 8 करोड़ के शासकीय कॉलेज भवन साईखेडा में उद्घाटन के कुछ माह बाद दरारें
- 04 October, 2026
- 8 Mins
