गाडरवारा: किसानों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ 'राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ' ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी गाडरवारा (नरसिंहपुर): क्षेत्र में बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली और मनमानीपूर्ण कटौती से त्रस्त किसानों का सब्र अब जवाब दे गया
- bySatendra Mishra
- 14 Oct 2026, 03:02 PM
- 5 Mins
गाडरवारा: किसानों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ 'राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ' ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
गाडरवारा (नरसिंहपुर):
क्षेत्र में बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली और मनमानीपूर्ण कटौती से त्रस्त किसानों का सब्र अब जवाब दे गया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला नरसिंहपुर (गाडरवारा) के बैनर तले किसानों ने कार्यपालन यंत्री (विद्युत विभाग) गाडरवारा को एक कड़ा ज्ञापन सौंपते हुए व्यवस्था में तुरंत सुधार करने की चेतावनी दी है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन एक बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
लोड रिलीफ के नाम पर दिन-रात की जा रही है अंधाधुंध कटौती
ज्ञापन में प्रमुखता से उठाया गया है कि पिछले 7 दिनों से लगातार जिले और गाडरवारा क्षेत्र के ग्रामीण व कृषि क्षेत्रों में 'लोड रिलीफ' के नाम पर दिन-रात के महत्वपूर्ण समय में अघोषित और भारी बिजली कटौती की जा रही है। इस अमानवीय कटौती के कारण एक तरफ जहां अन्नदाता किसानों की फसल सिंचाई और कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी व अंधकार के चलते छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जर्जर लाइनें और खंभे दे रहे बड़े हादसों को खुला आमंत्रण
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ग्रामीण अंचलों और कृषि क्षेत्रों में बिजली की कई लाइनें और खंभे अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। इनके रख-रखाव और समय पर सुधार न होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
प्रशासन को दो टूक चेतावनी
किसान संघ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और ग्रामीण व कृषि फीडरों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। यदि किसानों के सब्र की परीक्षा ली गई और जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ सड़कों पर उतरकर तीव्र और व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
AURA FITNESS जिम का कथित वीडियो वायरल, निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- 16 October, 2026
- 4 Mins
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर!
- 15 October, 2026
- 6 Mins
