Follow Us:

नरसिंहपुर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार 📍 नरसिंहपुर, 15 अक्टूबर 2026। नरसिंहपुर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

1000178938


नरसिंहपुर 
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार
 नरसिंहपुर, 15 अक्टूबर 2026।
नरसिंहपुर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर आशुतोष स्वामी ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, उपभोक्ता अधिकारों को समझने और अपराध होने पर तत्काल शिकायत करने के लिए जागरूक किया।
⚖️ ‘न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे’ की दिलाई शपथ
शिविर में विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।
खबर 24 लाइव टीवी खबर सबसे पहले, सबसे सटीक।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।