Follow Us:

मरणोपरांत अमर हुईं नर्मदापुरम की शिवानी: अंगदान से बचाई 3 जिंदगियां, पैतृक गांव में मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर'

1000181019

मरणोपरांत अमर हुईं नर्मदापुरम की शिवानी: अंगदान से बचाई 3 जिंदगियां, पैतृक गांव में मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर'

​भोपाल/नर्मदापुरम:

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम खापा खुर्द की निवासी श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) ने सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड होने के बाद अपने अंगों के दान से तीन लोगों को नया जीवन प्रदान किया है। एम्स भोपाल में हुए इस संवेदनशील और परोपकारी फैसले ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

​असहनीय दुःख की इस घड़ी में परिजनों द्वारा लिए गए इस महान निर्णय का सम्मान करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उनके पैतृक गांव खापा खुर्द में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा राजकीय सम्मान के साथ 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर अंतिम विदाई दी गई।

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है। यह इस बात का प्रमाण है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंगदान के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता तेजी से बढ़ रही है। शिवानी का यह योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।  ॐशांति 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।