गाडरवारा भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भौरझिर, नरसिंहपुर।
- bySatendra Mishra
- 03 Oct 2026, 09:24 AM
- 3 Mins
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
भौरझिर, नरसिंहपुर। पचौरी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को मां खेरापति दरबार से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा मां खेरापति दरबार से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से निकली और पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। यात्रा से पूर्व मां खेरापति दरबार में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
कथा के प्रथम दिन कथावाचक राहुल महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को जीवन का उद्देश्य और सही दिशा दिखाती है। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण तभी सार्थक है, जब उसके संदेश को अपने जीवन और व्यवहार में उतारा जाए।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। कथा शुभारंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में मनाया गया 'काला दिवस'
- 08 October, 2026
- 3 Mins
लिलवानी में कच्चे रास्ते पर अतिक्रमण और कीचड़ से किसान परेशान, एसडीएम से सीमांकन व सुधार की मांग
- 06 October, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर 8 करोड़ के शासकीय कॉलेज भवन साईखेडा में उद्घाटन के कुछ माह बाद दरारें
- 04 October, 2026
- 8 Mins
