Follow Us:

नरसिंगपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बुजुर्गों को अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी इंदिरानगर

1000151625

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बुजुर्गों को अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
इंदिरानगर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बंदरोहा के अंतर्गत ग्राम इंदिरानगर (टोला) में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला के निर्देशन तथा सचिव श्री दिनेश मीणा एवं विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में पैरा लीगल वालंटियर आशुतोष स्वामी ने ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, बीपीएल कार्ड, शौचालय निर्माण सहायता तथा आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए विधिक सेवा हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया गया।
ग्रामीणों को न्यायालय की कार्यप्रणाली, शीघ्र एवं सुलभ न्याय तथा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने दहेज न लेने और न देने की शपथ भी ली। साथ ही धूम्रपान एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गांव के वृद्ध एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।