Follow Us:

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है...

1000675879

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है।

दिलीप घोष : पंचायत व ग्रामीण विकास और कृषि विपणन

अग्निमित्रा पाल: नगर विकास और नारी व शिशु कल्याण विभाग

अशोक कीर्तनिया : खाद्य विभाग

खुधीराम टुडू : आदिवासी विकास विभाग

निशिथ प्रामाणिक : उत्तर बंगाल विकास विभाग और खेल व युवा कल्याण विभाग

बंगाल में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट (राज्य मंत्रिमंडल) की पहली बैठक में ही कई बड़े फैसले लिए गए और विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सीमा सुरक्षा से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण फैसले में भारत- बांग्लादेश सीमा पर बिना बाड़ रहित क्षेत्रों में तारबंदी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन आवंटन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।पहली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जरूरी जमीन हस्तांतरण का काम 45 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और 45 दिन के अंदर पूरी की जाएगी।इसके अलावा, राज्य में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लागू को लागू कर दिय गया है। साथ ही राज्य में नए अपराधिक कानून को भी सोमवार से ही लागू करने का फैसला किया है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।