Follow Us:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे और विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

1000677649

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे और विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई मंगलवार को दोपहर 12:35 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01:30 बजे हैलीपेड मुंगवानी जिला नरसिंहपुर आगमन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आप दोपहर 03:20 बजे हैलीपेड मुंगवानी जिला नरसिंहपुर से जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में आने वाले हितग्राहियों के लिए वाहन व्यवस्था, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने मंगलवार को ग्राम मुंगवानी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री महेन्द्र नागेश, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।  इस दौरान कार्यक्रम स्थल में हितग्राहियों, मीडिया, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वाहन पार्किंग स्थल, चिकित्सा दल, प्रदर्शनी स्थल, फायर बिग्रेड, पेयजल प्रबंध, शौचालय की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम की तैयारियां और कार्यक्रम का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह इस दौरान पौधरोपण स्थल और हैलीपेड स्थल का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को ग्राम मुंगवानी आएंगे

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई दिन मंगलवार को दोपहर 12:35 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01:30 बजे हैलीपेड मुंगवानी जिला नरसिंहपुर आगमन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आप दोपहर 03:20 बजे हैलीपेड मुंगवानी जिला नरसिंहपुर से जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।