Follow Us:

छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट और साइबर क्राइम की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

1000106312

छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट और साइबर क्राइम की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
नरसिंहपुर। सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश शुक्ला के निर्देशन तथा सचिव श्री दिनेश मीणा एवं विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर में न्यायाधीश श्रीमती ऐश्वर्या जैन ने छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता एवं निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा के संबंध में भी विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण POCSO अधिनियम-2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मोबाइल फोन के सदुपयोग एवं दुरुपयोग, साइबर क्राइम तथा मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के लिए विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई।
शिविर में विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिओम शरण कोरी, पैरा लीगल वालंटियर आशुतोष स्वामी एवं कु. अर्चना यादव सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, अधिकारों और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।