गाडरवारा में गाडरवारा राइडर्स की अनूठी पहल: 12 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा 16 दिवसीय विशेष योग शिविर
- bySatendra Mishra
- 10 Sep 2026, 06:04 PM
- 4 Mins
गाडरवारा में गाडरवारा राइडर्स की अनूठी पहल: 12 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा 16 दिवसीय विशेष योग शिविर
गाडरवारा। नगर में 'साइकिल चलाएं, फिट रहें, साथ रहें' के संदेश के साथ स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने वाली संस्था गाडरवारा राइडर्स द्वारा एक विशेष योग शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्वस्थ शरीर, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह शिविर 12 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक सुखदेव भवन, गाडरवारा में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे से 8:15 बजे तक रहेगा।
भोपाल की प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक देंगी प्रशिक्षण
शिविर में भोपाल से आ रहीं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक पल्लवी सिंह (M.Sc. in Yogic Science, Advanced Yoga Teacher) प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और विभिन्न आसनों का गहन अभ्यास कराएंगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजनों में शारीरिक लचीलापन बढ़ाने, तनाव कम करने, मानसिक शांति और नियमित योग से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।
आयु सीमा और पंजीयन शुल्क
आयोजकों के अनुसार 15 से 65 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति इस शिविर में हिस्सा ले सकता है। पंजीयन शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ योग मैट या चादर अवश्य लाएं और समय का विशेष ध्यान रखें।
इन प्रमुख स्थलों पर उपलब्ध हैं पंजीयन फॉर्म:
- सराफा बाजार: देवश्री ज्वेलर्स
- राजेंद्र मेडिकल के पास: श्री जी केमिस्ट
- पुराना बस स्टैंड: मंडपम एथेनिक शोरूम
- नया बस स्टैंड: पापुलर जनरल स्टोर
- आमगांव नाका: समोसे वाला (देसी टिक्की रेस्टोरेंट)
- बजरिया: नीलेश किराना स्टोर
गाडरवारा राइडर्स ने समस्त नगरवासियों से इस स्वास्थ्यवर्धक पहल से जुड़कर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी व संपर्क हेतु:
वैभव जैन (9425467212), हर्षित तिवारी (8109266335), आशीष राजपूत (7000370896), नीलेश साहू (9926333809)
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा जवाहर कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों का प्लेटफार्म नंबर-1 पर कब्जा!
- 19 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा आदिवासी बच्चों की शिक्षा को डिजिटल उड़ान दे रहा आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन
- 14 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा योग शिविर के दूसरे दिन दिखा उत्साह, 25 किमी साइकिल यात्रा से दिया फिट इंडिया का संदेश
- 13 September, 2026
- 6 Mins
