Follow Us:

ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा जवाहर कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों का प्लेटफार्म नंबर-1 पर कब्जा!

1000123567


🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा
जवाहर कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों का प्लेटफार्म नंबर-1 पर कब्जा!
किसानों की उपज सड़क किनारे, व्यापारियों का माल प्लेटफार्म पर—मंडी प्रशासन किसके दबाव में?
गाडरवारा। जवाहर कृषि उपज मंडी में किसानों की सुविधा और उनकी उपज की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि प्लेटफार्म नंबर-1, जहां किसानों की कृषि उपज बिक्री के लिए रखी जानी चाहिए, वहां निजी व्यापारियों ने अपना माल जमा कर रखा है।
व्यापारियों का माल तिरपाल से ढककर और लोहे की जाली लगाकर प्लेटफार्म पर सुरक्षित रखा गया है, जबकि किसानों की उपज प्लेटफार्म के बजाय आजू-बाजू सड़क किनारे और रास्तों की कगार पर पड़ी दिखाई दे रही है।
❓ मंडी प्रशासन से सीधे सवाल
👉 प्लेटफार्म नंबर-1 पर व्यापारियों का माल किसके आदेश से रखा गया?
👉 किसानों के लिए निर्धारित प्लेटफार्म पर निजी व्यापारियों को जगह किस नियम के तहत दी गई?
👉 अगर बारिश हुई और सड़क किनारे रखी किसानों की उपज भीगकर खराब हुई तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
👉 किसानों की उपज के लिए बने प्लेटफार्म पर व्यापारियों का माल रखने की अनुमति किस अधिकारी ने दी?
👉 क्या मंडी प्रशासन किसानों के हितों से ज्यादा व्यापारियों की सुविधा को प्राथमिकता दे रहा है?
सबसे बड़ा सवाल—जब प्लेटफार्म किसानों की उपज के लिए है, तो किसानों की उपज सड़क किनारे और व्यापारियों का माल प्लेटफार्म पर क्यों?
मंडी प्रशासन को इस पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए यह बताना चाहिए कि प्लेटफार्म नंबर-1 पर व्यापारियों का माल किस आदेश और किस नियम के तहत रखा गया है।
📢 किसानों के हक में सवाल—प्लेटफार्म किसका, किसान का या व्यापारियों का?
 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।