Follow Us:

गाडरवारा परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कल दौरे पर: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र प्रदर्शनी और जनसंपर्क कार्यक्रमों में होंगे शामिल ​नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह सोमवार, 21 सितं

1000127378

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कल नरसिंहपुर दौरे पर: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र प्रदर्शनी और जनसंपर्क कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नरसिंहपुर:

मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह सोमवार, 21 सितंबर को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित चित्र प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सौजन्य भेंट करेंगे।

​जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री सिंह सुबह 10 बजे आरडीपीएस लोलरी-राजमार्ग में आयोजित चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे एनपीएस स्कूल गाडरवारा तथा दोपहर 1 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीचली पहुंचकर सेवा चित्र प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे।

विभिन्न गांवों में करेंगे जनसंपर्क

चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रमों के पश्चात मंत्री श्री सिंह क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे:

  • दोपहर 2:00 बजे: ग्राम आडेगांव कला में श्री मोहन सिंह पटेल के निवास आगमन।
  • दोपहर 2:30 बजे: ग्राम अमाड़ा में श्री शोभाराम बघेले के निवास पर भेंट।
  • अपरान्ह 3:00 बजे: ग्राम मारेगांव में श्री महेश कुमार सुरैया के निवास पर मुलाकात।
  • अपरान्ह 3:30 बजे: ग्राम बसुरिया में श्री कमलेश सिलोकिया एवं श्री बालकृष्ण पगरवार के निवास पर चर्चा।
  • सायं 4:00 बजे: ग्राम ढूरसुरु में श्री मोतीलाल कुशवाहा एवं सरपंच श्री दुर्गाप्रसाद ठाकुर के निवास पर सौजन्य भेंट।

​कार्यक्रमों की श्रृंखला के बाद मंत्री श्री सिंह सायं 5 बजे गाडरवारा पहुंचेंगे, जहां का समय आरक्षित रखा गया है। तत्पश्चात, वे शाम 6:30 बजे गाडरवारा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।