Follow Us:

गाडरवारा हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा : 22 सितंबर को निकलेगी भव्य पैदल निशान यात्रा डमरू घाटी से दोपहर 2 बजे होगा शुभारंभ, पूजन-अर्चना के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झांझनखेड़ा पहुंचेगी यात्रा

1000127353

f

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा : 22 सितंबर को निकलेगी भव्य पैदल निशान यात्रा

डमरू घाटी से दोपहर 2 बजे होगा शुभारंभ, पूजन-अर्चना के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झांझनखेड़ा पहुंचेगी यात्रा

गाडरवारा। धार्मिक आस्था एवं बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा से ओतप्रोत भव्य पैदल निशान यात्रा का आयोजन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे डमरू घाटी से होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डमरू घाटी में विधि-विधान एवं पूजन-अर्चना के पश्चात निशान यात्रा दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी। श्रद्धालु बाबा श्याम के निशान लेकर भक्ति भाव के साथ पैदल यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा डमरू घाटी से प्रारंभ होकर गाडरवारा नगर की मुख्य सड़कों से होते हुए बस स्टैंड, गंज, सराफा, चुंगी नाका, पानी टंकी, पलोटन गंज, छीपा तिराहा, बीकानेर तिराहा से आगे कामती एवं आमगांव होते हुए ग्राम झांझनखेड़ा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान लेकर पैदल प्रस्थान किया जाएगा। धार्मिक वातावरण के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाली इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम की भक्ति एवं निशान यात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।