गाडरवारा सेवा संकल्प अभियान: 21 सितंबर को गाडरवारा और चीचली के कार्यक्रमों में शामिल होंगे शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
- bySatendra Mishra
- 20 Sep 2026, 09:03 PM
- 2 Mins
सेवा संकल्प अभियान: 21 सितंबर को गाडरवारा और चीचली के कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री उदय प्रताप सिंह
गाडरवारा। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह सोमवार, 21 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री श्री सिंह के निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे दोपहर 12:00 बजे गाडरवारा स्थित एनपीएस स्कूल पहुंचेंगे, जहां आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात, दोपहर 1:00 बजे वे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आयोजित सेवा चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों को लेकर छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दोनों ही स्थानों पर कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा जवाहर कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों का प्लेटफार्म नंबर-1 पर कब्जा!
- 19 September, 2026
- 4 Mins
