गाडरवारा पलोहा बड़ा में CNG प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, एसडीएम से की निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग!
- bySatendra Mishra
- 17 Sep 2026, 01:58 PM
- 4 Mins
🚨 ब्रेकिंग न्यूज: पलोहा बड़ा में CNG प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, एसडीएम से की निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग!
गाडरवारा/नरसिंहपुर। ग्राम पलोहा बड़ा में काटजू नगर मुख्य मार्ग पर आबादी क्षेत्र के बेहद पास बनाए जा रहे CNG प्लांट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। घनी आबादी और कृषि भूमि के पास निर्माणाधीन इस प्लांट से उठने वाले संभावित खतरों को देखते हुए समस्त ग्रामवासियों ने एसडीएम गाडरवारा को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य पर अविलंब रोक लगाने की सख्त मांग की है।
मानव जीवन और मवेशियों पर मंडराया बड़ा खतरा:
ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट आबादी क्षेत्र से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। सीएनजी उत्पादन और एनारोबिक डाइजेशन की प्रक्रिया से उठने वाली तीव्र दुर्गंध से क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो जाएगा। साथ ही, गैस के भारी भंडारण के कारण भविष्य में किसी भी क्षण भोपाल गैस त्रासदी जैसी भयानक दुर्घटना का खतरा बना रहेगा, जो मानव जीवन, पशु-पक्षियों और लहलहाती फसलों के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकता है।
बाजार और तंग रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन, हादसे की आशंका:
शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि कच्चे माल और भारी गैस सिलेंडरों के परिवहन के लिए भारी-भरकम वाहन पलोहा मुख्य बाजार और ग्राम खैरी कला के संकरे एवं घने रिहायशी रास्तों से होकर गुजरेंगे, जिससे रोजाना गंभीर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहेगा।
ग्रामीणों की दो टूक चेतावनी:
समस्त पलोहा बड़ा ग्रामवासियों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस जनघातक सीएनजी प्लांट को आबादी क्षेत्र से हटाकर तत्काल किसी अन्य दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर सख्त रुख नहीं अपनाया, तो जनहित की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
