Follow Us:

न्याय की पुहार: गाडरवारा अस्पताल में लापरवाही से वृद्धा की मौत, दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई कब?

1000159475

r

न्याय की पुहार: गाडरवारा अस्पताल में लापरवाही से वृद्धा की मौत, दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई कब?

​गाडरवारा / नरसिंहपुर।

शासकीय अस्पताल गाडरवारा की गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक ढिलाई के कारण 72 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी शर्मा की जान चली गई। परिजनों द्वारा लिखित शिकायत सौंपने के बावजूद दोषी डॉक्टरों पर अब तक कार्रवाई न होना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े कर रहा है।

​क्या है पूरा मामला?

​18 अगस्त 2026 की रात छाती में तेज दर्द और पसीने की शिकायत पर परिजन वृद्धा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों के बार-बार अनुनय के बावजूद ड्यूटी पर मौजूद  डॉ. परितोष जैन ने ECG करने से साफ मना कर दिया और इसे सामान्य "गैस का दर्द" बताकर मरीज को घर भेज दिया। अगली सुबह स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल लाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जहाँ मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया।

​प्रशासन से तीखे सवाल:

  • ​कार्रवाई में देरी क्यों? CMHO को शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जिम्मेदार डॉक्टरों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

 

  • ​अनधिकृत तैनाती:  डॉ. परितोष जैन किस आदेश के तहत गाडरवारा अस्पताल में इलाज कर रहे
  •  ड्यूटी डॉक्टर पंकज थरबानी उसे समय  क्यों नहीं थे 
  • ​जांच से इनकार क्यों? हृदयघात के स्पष्ट लक्षण होने के बाद भी समय पर कार्डियक जांच क्यों नहीं की गई?

 

​पीड़ित परिवार ने CCTV फुटेज व मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित कर दोषी डॉक्टरों पर तत्काल सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई और न्याय की मांग की है। 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।