लिलवानी में कच्चे रास्ते पर अतिक्रमण और कीचड़ से किसान परेशान, एसडीएम से सीमांकन व सुधार की मांग
- bySatendra Mishra
- 06 Oct 2026, 02:20 PM
- 4 Mins
लिलवानी में कच्चे रास्ते पर अतिक्रमण और कीचड़ से किसान परेशान, एसडीएम से सीमांकन व सुधार की मांग
गाडरवारा (नरसिंहपुर)। तहसील गाडरवारा के ग्राम लिलवानी में किसानों को अपने खेतों तक पहुँचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम लिलवानी से सडूमर की ओर जाने वाले मुख्य कच्चे रास्ते ( गोहा) पर अतिक्रमण और भारी कीचड़ होने के कारण किसानों के कृषि वाहन और ट्रैक्टर खेतों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। इससे खेतों में कटकर रखी सोयाबीन की फसल के खराब होने का गंभीर संकट पैदा हो गया है।
समस्या को लेकर ग्राम लिलवानी के समस्त पीड़ित कृषकों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गाडरवारा को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही की गुहार लगाई है।
अतिक्रमण से सकरा हुआ रास्ता, फसल पर मंडराया संकट
ग्रामीणों ने बताया कि सडूमर मार्ग स्थित कच्चे गोहा पर आसपास के कुछ अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे रास्ता बहुत सकरा हो गया है। बारिश के कारण रास्ते में गहरा कीचड़ मच गया है। वर्तमान में खेतों में सोयाबीन की कटाई हो चुकी है और फसल कटी रखी है। रास्ता बंद और बदहाल होने के कारण किसान फसल को घर या मंडी तक नहीं ले जा पा रहे हैं।
किसानों ने रखी मुख्य मांगें:
- सीमांकन व अतिक्रमण मुक्ति: हलका पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक (RI) को तुरंत निर्देशित कर गोहा (रास्ते) का सीमांकन कराया जाए और अतिक्रमण हटाया जाए।
- रास्ते में सुधार: ग्राम पंचायत के माध्यम से रास्ते की कीचड़ साफ करवाकर मुरुम डालकर सुधार कार्य कराया जाए ताकि ट्रैक्टर व वाहन सुगमता से निकल सकें।
किसान भाइयों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीमांकन व रास्ते का सुधार नहीं कराया गया तो उनकी मेहनत की कमाई (सोयाबीन फसल) पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में मनाया गया 'काला दिवस'
- 08 October, 2026
- 3 Mins
लिलवानी में कच्चे रास्ते पर अतिक्रमण और कीचड़ से किसान परेशान, एसडीएम से सीमांकन व सुधार की मांग
- 06 October, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर 8 करोड़ के शासकीय कॉलेज भवन साईखेडा में उद्घाटन के कुछ माह बाद दरारें
- 04 October, 2026
- 8 Mins
