Follow Us:

गाडरवारा 🔥 ​निर्माणाधीन शुगर मिल में बड़ा हादसा: 40 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, मिल प्रबंधन पर घोर लापरवाही के गंभीर आरोप

1000160703

ब्रेकिंग न्यूज: गाडरवारा 🔥

​निर्माणाधीन शुगर मिल में बड़ा हादसा: 40 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, मिल प्रबंधन पर घोर लापरवाही के गंभीर आरोप

​गाडरवारा के सोकलपुर स्थित निर्माणाधीन गन्ना शुगर मिल में सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ने से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मिल में काम करने के दौरान लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण   मजदूर की असमय मौत हो गई।

​हादसे के तत्काल बाद मजदूर को गाडरवारा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिजनों का आक्रोश

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मिल प्रबंधन और मालिक के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि मिल परिसर में कार्यस्थल पर सुरक्षा के न्यूनतम इंतजाम भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्रबंधन की लापरवाही और बेपरवाही के कारण ही एक गरीब मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी है। परिजनों ने मामले में मिल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।