आज शाम रुद्र मैदान, गाडरवारा में स्पोर्ट्स क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा आयोजित "विधायक_कप" ग्रामीण स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम मे शिक्षा परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिह समलित हुए
- bySatendra Mishra
- 16 Mar 2026, 07:26 AM
- 3 Mins
आज शाम रुद्र मैदान, गाडरवारा में स्पोर्ट्स क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा आयोजित "विधायक_कप" ग्रामीण स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम मेंशिक्षा परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिह सम्मिलित हुये
फाइनल मुकाबले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में उत्साह, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
साथ ही, आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को इस सफल प्रतियोगिता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री Pandit Naresh Pathak जी, श्री Shivakant Mishra जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, श्री मिगेंद्र डागा जी प्रादेशिक सदस्य भाजपा, श्री चंद्रकांत शर्मा जी मंडल अध्यक्ष गाडरवारा भाजपा, श्री सुनील श्रीवास्तव जी, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण भाजपा पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिकगण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
