इटारसी मामूली विवाद में 19 साल के जयदीप को घेरकर गोदा चाकुओं से, खून से लाल हुआ नाला किनारा ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने की बात पर भड़का विवाद
- bySatendra Mishra
- 15 Mar 2026, 07:10 PM
- 5 Mins
इटारसी मामूली विवाद में 19 साल के जयदीप को घेरकर गोदा चाकुओं से, खून से लाल हुआ नाला किनारा
ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने की बात पर भड़का विवाद — बहन का सामान भरवा रहा था युवक, आरोपियों ने साथियों संग ले जाकर पेट में किए 7-8 वार, मौके पर ही दर्दनाक मौत र्मदापुरम जिले के इटारसी शहर के झुग्गी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना खूनी हो गया कि एक 19 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
मृतक की पहचान भाट मोहल्ला निवासी बंटा उर्फ जयदीप भाट (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब 12 बजे जयदीप अपनी बहन के घर का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवा रहा था। इसी दौरान वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर उसका मनोज राजपूत नामक युवक से विवाद हो गया।
शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माहौल अचानक इतना बिगड़ गया कि विवाद ने हिंसक और खौफनाक रूप ले लिया।
*नाले के पास ले जाकर उतारा मौत के घाट*
आरोप है कि मनोज राजपूत अपने तीन साथियों के साथ जयदीप को जबरन न्यास कॉलोनी के पास स्थित नाले की ओर ले गया। वहां आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने जयदीप के पेट में 7 से 8 बार चाकू घोंप दिए, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर घावों और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खून से सना पड़ा था युवक, मचा हड़कंप
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब स्थानीय लोगों ने युवक को खून से लथपथ हालत में देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जवान बेटे की लाश देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
*पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश*
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महज ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने जैसी छोटी सी बात पर हुई इस बर्बर हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर छोटी-छोटी बातों पर इतनी खतरनाक हिंसा कब तक होती रहेगी।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
