Follow Us:

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार तड़के सुबह भीषण आग लग गई

1000596002

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार तड़के सुबह भीषण आग लग गई। इस आग में कम से कम दस लोगों के मारे जाने की आशंका है। जिन दस लोगों की मौत की सूचना मिली है, वे ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती मरीज हैं। पांच घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर है।घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और फिर अस्पताल के मरीजों से मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 10 मरीजों की आग में जलने से मौत हुई है। इनमें से सात मरीजों की मौत आईसीयू के अंदर हुई है, जबकि तीन अन्य की मौत बचाव अभियान के दौरान अन्य वॉर्डों में ले जाते समय हुई।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।