Follow Us:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर से हरीश राणा को दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया है

1000596076

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर से हरीश राणा को दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया है। एम्स में डॉक्टरों की टीम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया को शुरू कराई है। इसका अर्थ है कि अब हरीश राणा की इस धरती से विदाई हो जाएगी। 13 सालों से बेड पर पड़े हरीश राणा के स्वस्थ होने की कोई संभावना को न देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एम्स की रिपोर्ट के आधार पर इच्छामृत्यु की याचिका पर फैसला सुनाया। फैसले के तहत सम्मानजनक तरीके से एम्स हरीश राणा के जीवन के अंत की व्यवस्था करेगा। इसके लिए हरीश को जीवनरक्षक उपकरणों से धीरे-धीरे अलग किया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर से हरीश की विदाई का एक भावुक वीडियो आया है। इसमें उसे सबको माफ करने और माफी मांगते जाने की बात करते परिजन दिख रहे हैं।

वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर एक 22 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बेड पर पड़े हरीश राणा को ब्रह्माकुमारी टीका लगाती हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है। इस मुस्कान के पीछे परिवार का दर्द साफ दिखता है। वह बड़े प्यार से उसके सिर पर हाथ सहलाते हुए कहती हैं, 'सबको माफ करते हुए... सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ हरीश'। आखिरी विदाई का यह वीडियो पत्थरदिल लोगों की आंखों में भी आंसू लाने वाला है। एक युवक के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने उसके माता-पिता के सपनों को तोड़ दिया। उसे बिस्तर पर सिमटने को मजबूर कर दिया। ऐसे में युवक के लिए मौत ही आखिरी विकल्प बचा।

इस भावुक पल और जीवन के इस गहरे संदेश पर आपकी क्या राय है?

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।