रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मुकाबले पर पानी फिर सकता है। कोलंबो में आज, शनिवार शाम को बारिश हुई। ऐसे में मैदान को ढक दिया गया है। रविवार को भी भारी बारिश की आशंका है।

1000559814

रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मुकाबले पर पानी फिर सकता है। कोलंबो में आज, शनिवार शाम को बारिश हुई। ऐसे में मैदान को ढक दिया गया है। रविवार को भी भारी बारिश की आशंका है।

श्रीलंका के मौसम विभाग ने पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी है कि रविवार को बारिश होगी। इससे भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मैच में खलल पड़ सकती है। अगर बारिश के कारण मैच रद होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

शनिवार को भारत और पाकिस्‍तान ने कोलंबो में अभ्‍यास किया। इस दौरान दोनों ही टीमों के कप्‍तानों की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी हुई। पाकिस्तान की टीम ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यास किया। वहीं भारतीय टीम को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रैक्टिस करनी थी। हालांकि, इस बीच बारिश होने लगी। ऐसे में भारत का अभ्यास सत्र बाधित हुआ। भारतीय टीम के सदस्यों को इनडोर नेट पर अभ्यास करना पड़ा।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 6:30 बजे होगा। टी20 विश्‍व कप में भारतीय टीम पाकिस्‍तान पर भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में 8 बार जंग हुई है। इस दौरान पाकिस्‍तान को 1 बार ही फतेह हासिल हुई है। वहीं टीम इंडिया ने 7 बार बाजी मारी है।

मौसम वेबसाइट AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्‍यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 12 एमएम तक बारिश हो सकती है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तूफान भी आ सकता है। ऐसे में मैच प्रभावित हो सकता है।

मुकाबले का रिजल्‍ट निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होंगे। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है। दोनों टीमों के फैंस चाहते हैं कि उन्‍हें पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिले

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।