महाशिवरात्रि पर डमरू घाटी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, रूट डायवर्जन व पार्किंग प्लान जारी
- bySatendra Mishra
- 14 Feb 2026, 07:39 PM
- 5 Mins
महाशिवरात्रि पर डमरू घाटी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, रूट डायवर्जन व पार्किंग प्लान
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर डमरू घाटी, गाडरवारा में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन व पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की गई है। दिनांक 15 फरवरी 2026 को दर्शनार्थियों के सुगम आवागमन हेतु मार्गों में परिवर्तन, पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं
यातायात व्यवस्था व रूट डायवर्जन,
नरसिंहपुर से साईखेड़ा-पिपरिया जाने वाले वाहन नारगी–कल्याणपुर–एनटीपीसी–गाडरवारा बायपास से जाएंगे
तेंदूखेड़ा से गाडरवारा जाने वाले वाहन उदयपुरा–साईखेड़ा मार्ग से
तेंदूखेड़ा से करेली जाने वाले वाहन अट्ठाईसा पेट्रोल पंप–कौड़िया मार्ग से जाएंगे।
तेंदूखेड़ा–गाडरवारा–करेली होकर नरसिंहपुर जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरेंगे।
उक्त मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
ऑटो रिक्शा हेतु विशेष रूट,
आमगांव नाका से आने वाले ऑटो बोदरी चौराहा तक।
नगर की ओर से आने वाले ऑटो नया बस स्टैंड तक।
बोदरी चौराहा से महाकाल तिराहा एवं चुंगी नाका से महाकाल तिराहा तक ऑटो पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
पार्किंग व्यवस्था- करेली की ओर से आने वाले वाहन — बिजासेन माता मंदिर व मजार के सामने
तेंदूखेड़ा की ओर से — विठ्ठल भवन के पास
गाडरवारा की ओर से — ज्योति हॉस्पिटल के पीछे
विशेष निर्देश,
शक्कर नदी के दोनों ओर बनाए गए अस्थायी पुल केवल पैदल यात्रियों के लिए, वाहनों का प्रवेश वर्जित।
मुख्य शक्कर नदी पुल वाहनों हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी व चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी
सुरक्षा के कड़े इंतजाम,
150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात
8 पुलिस मोबाइल वाहन से लगातार पेट्रोलिंग
40 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
असामाजिक तत्वों, चोरों व मनचलों पर नजर रखने सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात
प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने व सहयोग करने की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सक
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
