करेली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, चोरी की नकदी बरामद
नरसिंहपुर जिले के थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी बरामद की है।
प्रार्थी अनीश खान (55 वर्ष) निवासी ग्राम गादला, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) ने 14 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करेली निवासी राजेश रघुवंशी से किराये पर ली गई ग्राम छितापार स्थित गुड़ भट्टी के कमरे में रखी पैसों से भरी पेटी 12 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई।
मामले में थाना करेली में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 305-ए बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से संदेहियों की पहचान कर पूछताछ की गई, जिसमें चोरी का खुलासा हो गया।
आरोपी और उनकी योजना
गिरफ्तार आरोपी —
राजा सक्सेना (26 वर्ष) निवासी गादला, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
रजत पिता सुनील कुमार हरिजन
शिवा उर्फ शिवकुमार पिता रविन्द्र कुमार
आरोपियों ने गुड़ भट्टी के कमरे में रखी लोहे की पेटी चुराने की योजना बनाई।
शिवा ने पेटी चोरी कर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर खोली और तीनों ने पैसों का बंटवारा किया। बाद में डर के कारण उन्होंने रकम पन्नियों व थैलियों में भरकर भट्टी के पास झाड़ियों में गाड़ दी और शेष पैसे लेकर घूमने निकल गए। आरोपी भोपाल, हरिद्वार व उज्जैन घूमते रहे और काफी रकम खर्च कर दी।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹3,13,500/- नगद बरामद किए —
राजा सक्सेना से – ₹1,10,000
रजत से – ₹1,23,500
शिवा से – ₹80,000
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, सउनि अवधेश बघेल, प्रधान आरक्षक उमेश पटेल, कुलदीप सोमकुंवर, राजेश बागरी, कपिल राजपूत, सचिन पटेल, पुष्पेन्द्र सेन तथा साइबर सेल के देवेंद्र और महिला आरक्षक कुमुद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
